बुजुर्ग नहीं भाग्यशाली लोग सीनियर सिटीजन लोगों को
बुजुर्ग नहीं, भाग्यशाली लोग
वे भाग्यशाली लोग हैं जो 60 पार कर गये। कैनेडा में, भारतीय मूल के डॉ दिनेश छुरा 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को, 'बुजुर्ग' कहने के बजाय, 'भाग्यशाली लोग' कहने की वकालत करते हैं।
अपनी उम्र बताने/जोड़ने का तरीका:
यदि आपकी उम्र 60 वर्ष है तो..
उम्र 16 + 44 अनुभव = 60 वर्ष
डॉ. छुरा ने 60 साल के लोगों के "भाग्यशाली व्यक्ति" बनने के रहस्य को
"37 वाक्यों" में इस प्रकार समझाया :-
1. चलते रहो, बिना किसी वजह के भी पैदल चलो। लिफ्ट का उपयोग कम से कम करें लेकिन इन सब में आपके जूते अत्यधिक कंफर्टेबल होने चाहिए।
2. जब आप चिड़चिड़ा महसूस करें तो गहरी सांस लें।
3. व्यायाम करें, तांकि शरीर में अकड़न महसूस न हो।
4. गर्मियों में, एयर- कंडीशनर चालू होने पर, अधिक पानी पिएं। और हो सके तो एयर कंडीशन में ना बैठें।
5. आप जितना चबाएंगे, आपका शरीर और मस्तिष्क उतना ही ऊर्जावान होगा।
6. याददाश्त उम्र के कारण नहीं, बल्कि लंबे समय तक मस्तिष्क का उपयोग न करने के कारण कम होती है।
7. ज्यादा दवाइयां लेने की जरूरत नहीं है। जरूरत होने पर आपकी रसोई के मसाले व अन्य सामान आप दवाई की जगह प्रयोग में ला सकते हैं। फिर भी ज्यादा जरूरी हो तो आयुर्वेद या होम्योपैथी का सहारा लें।
8. रक्तचाप और रक्त शर्करा के स्तर को जानबूझ कर कम करने की आवश्यकता नहीं है।
9. केवल वही काम करें, जिससे आप प्यार करते हैं। व आपको उस से खुशी मिलती हो।
10. चाहे कुछ भी हो जाए, हर समय घर में नहीं रहना चाहिए। रोजाना घर से बाहर जरूर निकलें, और टहलें भी।
11. जो चाहो खाओ, पर नियन्त्रित मात्रा में।
12. हर काम सावधानी से करें। जल्दबाजी आपको महंगी पड़ सकती है।
13. उन लोगों से भी बुरा व्यवहार न करें, जिन्हें आप नापसंद करते हैं।
14. अपनों व अपने जीवनसाथी का ख्याल रखें।
15. बीमारी से, अंत तक लड़ने के बजाय इसके साथ जीना सीखना बेहतर है।
16. मुश्किल समय में, ईश्वर जी की मदद से आगे बढ़ने की कृपा मिलती है।
17. हर बार, खाना खाने के बाद, थोड़ा सा गुनगुना पानी, अवश्य पियें। यां खाना खाने के कम से कम 1 घंटे बाद पानी पिएं। खाना खाने के तुरंत बाद बैठकर पेशाब करने से आपके गुर्दे ठीक रहते हैं।
18. रात में, जब भी उठें, पानी कम मात्रा में अवश्य पियें।
19. जब नींद नहीं आये, तो जबरदस्ती न करें। राम नाम की माला लगातार शुरू कर दें। आपको आराम से नींद आ जाएगी।
20. खुशमिजाज चीजें करना, दिमाग को तेज करने वाली सबसे अच्छी गतिविधि है।
21. अपने लोगों से बातचीत करते रहें। आपके पास कम लोग हैं या आप अकेले रहते हैं तो फोन का इस्तेमाल करें।
22. एक "पारिवारिक चिकित्सक" को, अपने आसपास जल्दी खोज लें। तांकि जरूरत पड़ने पर उससे संपर्क साधा जा सके।
23. धैर्य रखें, लेकिन अत्यधिक नहीं, या हर समय अपने आप को अच्छा बनने के लिए मजबूर न करें।
24. नया सीखते रहें, वर्ना बूढ़े कहलाएंगे।
25. लालची मत बनो, अब जो कुछ भी तुम्हारे पास है, वही अच्छा व काफी है। अपने और अपनों के ऊपर खर्च करें। अंत में बाकी सब छोड़ कर जाना यही सत्य है।
26. जब कभी बिस्तर से उठना हो, तो तुरंत खड़े न हों, 2-3 मिनट रुककर, उठें।
27. जितनी अधिक परेशानी वाली चीजें हैं, उतनी ही दिलचस्प हैं , चिंता ना करें।
28. स्नान करने के बाद कपड़े पहनते वक्त दीवार आदि का सहारा लें।
29. वही करें, जो अपने और दूसरों के लिए हितकारी हो।
30. अपने आज को, इत्मिनान से जिएं।
31. इच्छा, दीर्घायु का स्रोत है!
32. एक आशावादी के रूप में जियें
33. प्रसन्नचित्त व्यक्ति, लोकप्रिय भी होते हैं और दूसरों को भी प्रसन्नचित रखते हैं।
34. रोजाना मंदिर अवश्य जाएं। दिल खोलकर दान करें। गौ माता जी की व अन्य जीव जंतुओं, कीड़ों मकोड़ों आदि की सेवा करें।
35. जीवन और जीवन के नियम आपके अपने हाथों में हैं।
36. इस उम्र में सब कुछ शांति से स्वीकार करे
37. मित्र सबसे ज्यादा इसी उम्र में जरूरी हैं अपनी एक मित्र मंडली बनायें। सुबह शाम उनसे साथ हंसी-ठिठौली करना आपके लिए अत्यधिक लाभप्रद होगा। आप किसी पार्क आदि में बैठ सकते हैं या व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं व अपने मित्रों के साथ खूब हंसी-ठिठोली करें।
बाकी का जीवन बोनस है इसे बोनस समझ कर जिएं आनंद ले आनंद दें।
सभी 60 पार कर चुके व करने वाले मित्रों को समर्पित
हँसते रहिये हंसाते रहिये, तंदरुस्त रहिए ❤️ आपका दोस्त🚩
एक जापानी डॉक्टर की वायरल सलाह 
मनोवैज्ञानिक हिडेकी वादा ने हाल ही में "The 80-Year-Old Wall" नामक पुस्तक प्रकाशित की है। यह पुस्तक मार्च 2025 में रिलीज़ होते ही जबरदस्त लोकप्रिय हो गई — अब तक इसकी 5 लाख से अधिक प्रतियाँ बिक चुकी हैं, जिससे यह वर्तमान में जापान की सबसे ज़्यादा बिकने वाली किताब बन गई है। यदि बिक्री की यही रफ़्तार रही, तो जल्द ही यह 10 लाख की बिक्री का आँकड़ा पार कर वर्ष की सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तक बन जाएगी।
डॉ. वादा, जिनकी आयु 61 वर्ष है, बुजुर्गों में मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ हैं। उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर 80 वर्ष की उम्र में सुखी और सौभाग्य शाली जीवन जीने के यह सूत्र साझा किए हैं — 1.चलते रहो।
2.जब गुस्सा आए,गहरी साँस लो
3.शरीर को अकड़ने से बचाने के लिए नियमित व्यायाम करो।
4.गर्मियों में एसी का प्रयोग करते समय ज़्यादा पानी पियो।
5.डायपर पहनना गतिशीलता बढ़ाने में मदद करता है।
6.जितना अधिक चबाओगे, दिमाग और शरीर उतने ही सक्रिय रहेंगे।
7.भूलना उम्र की वजह से नहीं, दिमाग के कम उपयोग से होता है।
8.दवाएं ज़रूरत से ज़्यादा मत लो
9.ब्लड प्रेशर और शुगर को बहुत ज़्यादा नीचे लाने की कोशिश मत करो।
10.अकेले रहना अकेलापन नहीं,बल्कि शांति का समय है।
11वही करो जो पसंद हो; जो नापसंद है,मत करो।
12.स्वाभाविक इच्छाएँ बुढ़ापे में भी बनी रहती हैं।
13.घर में बैठे मत रहो।
14.जो पसंद हो वो खाओ; थोड़ा मोटापा बेहतर है।
15.हर काम सावधानी से करो।
16.जिनसे मन न मिले,उनसे मेलजोल मत रखो।
17.टीवी लगातार मत देखते रहो।
18.बीमारी से लड़ने के बजाय उसके साथ जीना सीखो।
19.“जब गाड़ी पहाड़ पर पहुँचती है,रास्ता खुद बन जाता है” बुजुर्गों के लिए यह खुशहाली का मंत्र है।
20.ताज़े फल और सलाद खाओ।
21.नहाने का समय 10 मिनट से ज़्यादा न हो।
22.नींद न आए तो खुद को ज़बरदस्ती मत सुलाओ।
23.जो गतिविधियाँ खुशी दें, वे दिमाग को सक्रिय रखती हैं।
24.जो महसूस करो,कहो — ज़्यादा मत सोचो।
25.बहुत ज़्यादा सहनशील मत बनो; थोड़ा “बोल्ड” बुजुर्ग बनना भी ठीक है।
26.कभी-कभी अपना विचार बदलना भी ठीक है।
27.जीवन के अंतिम चरण में डिमेंशिया भी ईश्वर का उपहार है।
28.अगर सीखना बंद कर दोगे, तो बूढ़े हो जाओगे।
29.नाम-यश की लालसा मत रखो;जो है,वही पर्याप्त है।
30.मासूमियत बुजुर्गों की पहचान है।
31.जितना कठिन कार्य होगा, उतना ही रोचक लगेगा।
32.धूप सेंकना खुशी देता है।
33.दूसरों के हित में कार्य करो।
34.आज का दिन आराम से बिताओ।
35.इच्छा ही दीर्घायु का रहस्य है।
36.प्रसन्न रहो।
37.सहज रूप से साँस लो।
38.जीवन के सिद्धांत तुम्हारे अपने हाथों में हैं।
39.हर चीज़ को शांत मन से स्वीकारो।
40.खुशमिजाज लोग सबको प्रिय लगते हैं।
41.मुस्कान सौभाग्य लाती है।
इस संदेश को अपने सभी वरिष्ठ मित्रों और परिजनों के साथ ज़रूर साझा करें।
धन्यवाद! 
स्वस्थ शरीर और लंबी उम्र के लिए संतुलित आहार, प्राकृतिक औषधियों और स्वस्थ जीवनशैली का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। नीचे दिए गए सुझावों को दैनिक जीवन में अपनाने से आप न केवल लंबा बल्कि स्वस्थ जीवन जी सकते हैं:
1. औषधियां (Herbs & Spices)
- आंवला: यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है।
- गिलोय: इम्यूनिटी बढ़ाने और बीमारियों से बचाव के लिए।
- अश्वगंधा: तनाव को कम करने और ऊर्जा बढ़ाने के लिए।
- शतावरी: महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए टॉनिक।
- हल्दी: शरीर को डिटॉक्स करने और सूजन कम करने के लिए।
- त्रिफला: पाचन को दुरुस्त रखने और शरीर की सफाई के लिए।
- ब्रह्मी: मस्तिष्क की शक्ति और एकाग्रता बढ़ाने के लिए।
- लहसुन: हृदय की सेहत और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए।
- मुलेठी: गले और फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए।
- तुलसी: रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए।
2. वनस्पतियां (Plants)
- नीम: त्वचा, खून साफ करने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए।
- एलोवेरा: पाचन और त्वचा के लिए फायदेमंद।
- सहजन (Drumstick): इसमें आयरन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व भरपूर होते हैं।
- पुदीना: पाचन सुधारने और ताजगी के लिए।
- कड़ी पत्ता: बालों, त्वचा और पाचन के लिए लाभकारी।
- भृंगराज: बालों और त्वचा के लिए अद्भुत टॉनिक।
- गुलाब (Rose Water): त्वचा को निखारने और शरीर को ठंडक देने के लिए।
3. अनाज (Grains)
- जौ (Barley): पाचन और शरीर की सफाई के लिए।
- बाजरा: हड्डियों को मजबूत करने और पाचन में सुधार के लिए।
- राजगीरा (Amaranth): प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन से भरपूर।
- ओट्स (जई): फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर।
- कुट्टू (Buckwheat): दिल के स्वास्थ्य और पाचन के लिए।
- भूरा चावल (Brown Rice): यह ऊर्जा बढ़ाने और वजन नियंत्रित करने में मदद करता है।
- चना (Chickpeas): प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत।
- दालें (Pulses): मूंग, मसूर, अरहर जैसी दालें पोषण प्रदान करती हैं।
4. फल (Fruits)
- अनार: खून बढ़ाने और एंटीऑक्सीडेंट्स के लिए।
- पपीता: पाचन सुधारने और त्वचा के लिए।
- सेब (Apple): इम्यूनिटी बढ़ाने और ऊर्जा के लिए।
- संतरा और नींबू: विटामिन C का स्रोत।
- अमरूद: पाचन और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद।
- अंजीर और खजूर: ऊर्जा और खून बढ़ाने के लिए।
- कीवी: यह विटामिन C और फाइबर का अच्छा स्रोत है।
- केला: ऊर्जा के लिए सबसे अच्छा फल।
5. सब्जियां (Vegetables)
- पालक: आयरन, फाइबर और कैल्शियम से भरपूर।
- चुकंदर: खून बढ़ाने और शरीर को ऊर्जा देने के लिए।
- ब्रोकली: एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन का स्रोत।
- गाजर: आंखों और त्वचा के लिए।
- लौकी और तोरई: हल्की और पचने में आसान सब्जियां।
- शलजम (Turnip): हड्डियों और पाचन के लिए।
- कद्दू: यह विटामिन A और फाइबर से भरपूर है।
6. अन्य उपाय (Other Tips)
- गुनगुना पानी: सुबह सबसे पहले पियें।
- धूप सेंकना: रोजाना 10-15 मिनट धूप लें।
- सूर्य नमस्कार: शरीर को लचीला और मजबूत बनाए।
- अनुलोम-विलोम: फेफड़ों को साफ करने और मस्तिष्क को शांत करने के लिए।
- पैरों की मालिश (Foot Massage): रोजाना सोने से पहले तिल के तेल से करें।
- रात का खाना हल्का रखें: जल्दी और कम मात्रा में खाएं।
- व्रत रखें: महीने में एक बार उपवास शरीर की सफाई के लिए फायदेमंद है।
- तनाव कम करें: ध्यान और मेडिटेशन से मानसिक शांति पाएं।
- रोजाना टहलें: सुबह या शाम कम से कम 30 मिनट।
- सकारात्मक सोच रखें: मानसिक स्वास्थ्य भी लंबी उम्र के लिए जरूरी है।
इन उपायों को अपनाने से न केवल आपका शरीर स्वस्थ रहेगा बल्कि आप दीर्घायु भी प्राप्त कर सकेंगे। नियमितता और संतुलन का ध्यान रखना सबसे महत्वपूर्ण है।